हैदराबाद में मंगलवार को पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद भाजपा ने भी गोशामहल से MLA टी राजा को पार्टी से निलंबित कर दिया। टी राजा ने एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। बयान के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे थे।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices)